एफ एल एन राज्यस्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी में छाए शिक्षकों के प्रदर्श, राष्ट्रीय स्तर पर पुणे में करेंगे प्रतिभाग

समग्र शिक्षा उत्तराखंड तथा एस. सी.ई.आर.टी. उत्तराखंड द्वारा दिनांक 12 जून 2023 को राज्य स्तरीय निपुण भारत मिशन प्रदर्शनी का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन राज्य मुख्यालय आमवाला देहरादून में किया गया। प्रदर्शनी में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) हेतु निपुण भारत भिशन के अंतर्गत उत्तराखंड में किये जा रहे कार्यों एवं इस हेतु निर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया। राज्य के सभी तेरह जनपदों के चालीस से अधिक प्रतिभागी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी में स्वनिर्मित सामग्री के साथ प्रतिभाग किया।

सीपीआईएल फाउंडेशन ने किया इन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित,रितिका और सीमा सहित पचास मेधावियों को मिले लैपटॉप

सीपीआईएल फाउंडेशन की ओर से ब्लॉक सभागार डोईवाला में जनपद देहरादून के विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में दो- दो टॉपर छात्र छात्राओं को संस्था के डायरेक्टर रजनीश बत्रा के द्वारा लैपटॉप वितरित कर सम्मानित किया।

अब बच्चे लायेंगे परिवर्तन, बनेंगें चेंजमेकर , यहां जी एस के बी अ चेंजमेकर कार्यक्रम में बच्चों ने किया प्रतिभाग

विश्व स्तर की औषधि एवं उपभोक्ता स्वास्थ्य देखभाल कंपनी ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन जीएसके के द्वारा ‘बी ए चेंजमेकर’ कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में संयुक्त रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर के … Read more