विपुल मैंदोली बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, जताया समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का संकल्प

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुमोदन के उपरांत देहरादून निवासी प्रसिद्ध आर्किटेक्ट विपुल मैंदोली को प्रदेश महामंत्री नामित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

Architect Vipul mandoli nominated state general secretary bhartiya janta yuva morcha

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा हो गई है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुमोदन के पश्चात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के द्वारा जारी सूची में घोषित नवीन कार्यकारिणी में देहरादून के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट और निर्माण व्यवसायी विपुल मैंदोली को प्रदेश महामंत्री नामित किया गया है।

जनपद चमोली के एक गांव से शुरू हुआ प्रदेश तक का सफर

विपुल मैन्दोली का जन्म जनपद चमोली के सुदूरवर्ती विकासखण्ड घाट के ग्राम फाली में हुआ। सरकारी विद्यालयों से प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त डी0आई0टी0 से बी0 आर्क उपाधि हासिल कर आर्किटेक्ट बने। पढने में होनहार विपुल मैन्दोली ने सरकारी नौकरी का मोह छोडकर खुद उद्यमी बनकर डिजायन स्टूडियो आर्किटेक्ट फर्म बनायी और प्रधान आर्किटेक्ट के रूप में कई सरकारी एवं प्राईवेट निर्माण में आर्किटेक्ट की भूमिका निभाई।आज इनकी फर्म्स कई लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

छात्र जीवन से ही रहे हैं मेधावी और सक्रिय, माता से मिली प्रेरणा

विपुल मैंदोली छात्र जीवन से ही एक मेधावी छात्र के रूप में जाने जाते रहे हैं,इनके पिता भगवती प्रसाद मैंदोली एससीईआरटी उत्तराखंड में प्रवक्ता हैं,जो वर्तमान में राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तराखंड के स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विपुल को शिक्षा में उत्कृष्टता का रास्ता उनके शिक्षक पिता ने दिखाया, तो राजनीति और समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें उनकी माताजी से मिली। उनकी माताजी कई बार भा0ज0पा0 महिला मोर्चा विकासखण्ड घाट की मण्डल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चमोली, प्रदेश कार्यालय प्रमुख, उत्तराखंड आदि पदों पर रह चुकी हैं। साथ ही विकासखण्ड घाट चमोली की ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।

कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं विपुल

   विपुल मैन्दोली इससे पूर्व देहरादून जनपद भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रह चुके हैं।पार्टी एवं संगठन ने उनकी कार्यकुशलता, ईमानदारी, कर्मठता, स्वच्छ छवि एवं पार्टी हेतु सर्मपण भावना के दृष्टिगत अब उन्हें एक और बडी जिम्मेदारी सौंपी है।

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

अपने इस मनोनयन के लिये विपुल ने पार्टी अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विश्वास दिलाया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूर्ण समर्पण भाव से निभाउंगा।

उनके इस मनोनयन से पार्टी एवं युवाओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है। शुभचिन्तकों का बधाई हेतु तांता लगा है।

Leave a Comment

%d