Science Fest। विज्ञान के सिद्धांतों कोसमझने के लिए यहां हुआ विज्ञान महोत्सव का आयोजन

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली, देहरादून में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमें विज्ञान के सिद्धांतों को सरल प्रयोगों के आधार पर छात्रों द्वारा समझाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया गया।

Science fest augic Saura Saroli

हमारे जीवन में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित उपकरणों, दवाइयों, रसायनों आदि के बिना वर्तमान युग में जीवन की कल्पना करना भी बेकार है। इसलिए यह जरूरी है कि हमारे देश के प्रत्येक नागरिक में वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास हो। विज्ञान के महत्व को समझ कर हम विज्ञान एवं विज्ञान के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर सकें और अपने जीवन को सरल और आसान बना सके।

इसी सोच को लेकर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली, देहरादून में आज विज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में विज्ञान क्विज, विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान मेला जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों ने विज्ञान के साथ-साथ गणित के भी मॉडल बनाकर उनका प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं तीन वर्गो में आयोजित की गई ।जिनमें कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग कक्षा 9 व 10 सेकेंडरी वर्ग तथा कक्षा 11 व 12 को सीनियर सेकेंडरी वर्ग के रूप में शामिल किया गया था। तीनों वर्गों में विभिन्न विद्यार्थियों ने अपने स्वनिर्मित विज्ञान एवं गणित के मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ग के मॉडल्स का तीन निर्णायकों के पैनल द्वारा मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सोडा सरोली प्रवेश कुमेडी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य खुशी राम रतूड़ी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। वंदना के पश्चात मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य द्वारा फीता काटकर विद्यालय में नवनिर्मित रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया।

विज्ञान महोत्सव में निर्णायकों के रूप में प्रदीप बहुगुणा, अनिरुद्ध मंमगाई, पुष्पा चौहान, भुवन चंद्र पुरोहित,नीतू सिंह,अतुल कुमार ,अनीता पुंडीर ,अनीता बडोनी ने योगदान दिया। प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में ऋषभ पंवार ने प्रथम, अंशिका बिष्ट ने द्वितीय तथा आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेकेंडरी वर्ग में प्रथम स्थान पर नंदिनी जुयाल, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा तथा तृतीय स्थान पर मनीषा भंडारी रही। जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान वैभव तथा अरिणेश, द्वितीय स्थान मनीष तथा वैभव और तृतीय स्थान अंतरा ने प्राप्त किया।

महोत्सव में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के छात्रों ने भी अपनी शिक्षिकाओं मीनू जुयाल तथा ममता के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन के रिसोर्स पर्सन अतुल कुमार द्वारा बच्चों को कंप्यूटर के विभिन्न भागों उपयोगों तथा कोडिंग की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता डी एस भंडारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महेश चंद्र सेमवाल, उत्तम सिंह यादव, नत्थी लाल मैठाणी, भारती यादव, राकेश रौथाण, महेंद्र सिंह गुसाईं, पिंकी पवार, सुनील रावत,लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, उदय प्रताप चंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

%d