जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का समापन, इन बच्चों ने मारी बाजी….

जनपद देहरादून के दो दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का समापन आज हो गया जिस के परिणामों की घोषणा कर दी गई है।

District level science fest Dehradun

जनपद देहरादून के जनपद देहरादून के दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन श्री गुरु राम राय लक्ष्मण विद्यालय देहरादून में दिनांक 18 और 19 अक्टूबर 2022को किया गया। इस महोत्सव में जनपद देहरादून के 180 बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

प्रथम दिवस पर कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट तथा खंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर वी पी सिंह ने मुख्य अतिथि के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। प्रथम दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला तथा विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट, मॉडल तथा नाटकों का प्रदर्शन किया, जिनका जनपद स्तर के निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन किया गया।

दूसरे दिन कार्यक्रम का समापन स्थल संयोजक प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज देहरादून राकेश मोहन डबराल द्वारा किया गया। उन्होंने निर्णायक मंडल द्वारा तैयार किए गए परिणामों की घोषणा की। विज्ञान ड्रामा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मसूरी ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज सोरना डोभरी ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम भी इस प्रकार रहे।

सीनियर वर्ग ,विज्ञान प्रदर्शनी के परिणाम

जूनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी के परिणाम

विज्ञान प्रोजेक्ट के परिणाम

विज्ञान ड्रामा के परिणाम

जनपदीय विज्ञान समन्वयक सुधीर कांति ने प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिक तथा विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम द्वारा राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग किया जाएगा। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन आगामी 22 से 24 नवंबर तक हल्द्वानी में किया जाएगा।

निर्णायक मंडल व मार्गदर्शक शिक्षकों में डी एस भंडारी, महावीर मेहता,सुनील जोशी, देवेंद्र खत्री,रामेंद्र राणा, रमेश बडोनी,सुरेंद्र डंगवाल, डा.चारूलता, वी एस गड़िया,भावना नैथानी,अर्चना गार्ग्य, अर्जुन पंवार, प्रवीण जोशी, विजय द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

%d