पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु टिहरी में भव्य स्वागत, लिया यह संकल्प

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का दिनांक 04 नवंबर को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल पहुँचने पर सैकड़ों शिक्षक कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विजय कुमार बंधु यहां अपने साथियों के साथ पहुंचे थे।

Nmops president vijay kumar bandhu at new tehri

दिनाँक 4 नवम्बर 2023 को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के साथ अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रहास सिंह,अटेवा के राष्ट्रीय महासचिव नीरजमणि त्रिपाठी, एन एम ओ पी एस के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली,प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पँवार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी,सह मीडिया प्रभारी कीर्ति भट्ट आदि जब टिहरी गढ़वाल पहुंचे तो सैकड़ों शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

विजय कुमार बन्धु और साथियों ने चम्बा में भी विक्टोरिया क्रॉस वीर गबर सिंह नेगी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। नई टिहरी के सुमन पार्क में विजय कुमार बन्धु एवं साथियों ने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीडिया के सवालों के जवाब में विजय कुमार बंधु ने कहा कि सारे शिक्षक और कर्मचारी किसी भी राजनैतिक दल के पक्षधर या विरोधी नहीं हैं, बल्कि वे सिर्फ पुरानी पेंशन की बात करते हैं।जो सरकार पुरानी पेंशन नहीं देगी उस पर वोट की चोट करेंगे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध किया कि वे उत्तराखंड के कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश की तरह पेंशन प्रदान करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके इस राष्ट्रीय आंदोलन से पूरे उत्तराखण्ड में जागृति आ चुकी है। अब कर्मचारी पेंशन लेने तक नहीं रुकेंगे। उन्होंने 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व की विज्ञप्ति से नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन देने हेतु मुख्यमन्त्री श्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को पेंशन देने की माँग की ।


इस अवसर पर NMOPS टिहरी के सचिव सुशील चन्द्र तिवाड़ी,अजबीर रावत, इ० नीरज नौटियाल, इ० प्रमोद नेगी, मनोज असवाल, विजयपाल सिंह रावत, मनमोहन पडियार, राजेश राणा,
कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रेश्वर थालियाल, किशन चौहान, अरविन्द कोठियाल, हितेंद्र सिंह पंवार, हर्षवर्धन जमलोकी, चन्द्रवीर सिंह नेगी, टी०टी०राणा, सुरेन्द्र शाह, सुनील असवाल, मदन सेमवाल, महावीर डंगवाल, नरेंद्र गुप्ता, दरमियान पंवार, सुशील जोशी, मनवीर नेगी, कान्ति शरण कठैत,प्रकाश सिंह नेगी,रानी पयाल, अलका कठैत आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

%d