Subir Raha Oil museum Dehradun| ONGC museum

Subir Raha oil museum dehradun

देहरादून में ओएनजीसी का यह म्यूजियम Subir Raha Oil museum Dehradun,  पटियाला के महाराज भूपेंद्र सिंह के महल में बनाया गया है। म्यूजियम के अंदर जाने के बाद हमें कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज के बारे में बताया गया कि किस तरह से मशीनों के द्वारा समुद्र के अंदर पाइप लाइन बिछाई जाती है और समुद्र से तेल को निकाला जाता है। म्यूजियम के प्रबंधक श्री केबी विनोद द्वारा ओएनजीसी एवं तेल मार्केटिंग कंपनियों में कैरियर संभावनाओं के विषय में भी विस्तार से बताया गया।

वरिष्ठता विवाद में उलझी पदोन्नतियां,हताश शिक्षक,नुकसान में बच्चे: जोशी

विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड में शिक्षकों की वर्षों से लंबित पदोन्नतियों के कारण अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं, जिसके कारण विभाग की व्यवस्था पटरी से उतर रही है। इस स्थिति के लिए विभाग में  अनिर्णय कि स्थिति जिम्मेदार है।यह बात एससीईआरटी उत्तराखंड के राजकीय शिक्षक संघ शाखा के अध्यक्ष अंकित जोशी ने एक प्रेस नोट जारी कर कही।

बड़ी उपलब्धि। देहरादून से 5 बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तर हेतु चयन। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव हुआ संपन्न

उत्तराखंड के राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का समापन आज हो गया है। खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी,नैनीताल में आयोजित इस महोत्सव में प्रदेशभर से आए बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। देहरादून जनपद के इन पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग हेतु हुआ है

इस विद्यालय में मनाया गया ये खास दिवस,बच्चों और अभिभावकों को दी गई ये जानकारियां..

आज संविधान दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान, बच्चों के संरक्षण हेतु बनाये गये पोक्सो अधिनियम, गुड़ टच-बैड टच, नशा उन्मूलन तथा मोबाईल के दुरूपयोग के बारे में जानकारी दी गयी।

बड़ी खबर, माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड में हुए प्रवक्ताओं के स्थानांतरण,देखें सूची ..

माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड में आज बड़ी संख्या में प्रवक्ताओं को स्थानांतरण का मौका मिला है । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा के हस्ताक्षर से जारी स्थानांतरण सूची में 58 प्रवक्ताओं के पारस्परिक स्थानांतरण किए गए हैं।

राज्य स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन|जानिए क्यों भावुक हुई सिने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी| आर जे काव्य ने भी की शिरकत

उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह 2022-23 का आयोजन एस.सी.ई.आर. टी. द्वारा उत्तराखंड द्वारा नगर निगम, देहरादून के टाउन हॉल में किया गया। इस अवसर पर सिने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, एफ एम रेडियो के मशहूर आर जे काव्य, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री … Read more