उत्तराखंड में होगी विद्यालयों की आपसी साझेदारी, एससीईआरटी तैयार करा रहा है दिशा-निर्देश

उत्तराखंड राज्य में विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के संसाधनों का लाभ एक दूसरे के साथ साझा करने के उद्देश्य से विद्यालयों की आपसी साझेदारी ( twinning) की जाएगी इस हेतु दिशा निर्देशों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड़ द्वारा आज 18.01.2024 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 … Read more

नर सेवा नारायण सेवा: जिज्ञासा ट्रस्ट ने बांटे कंबल

उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पढ़ रही है। गरीब और बेघर लोग हाड़ कंपाती इस सर्दी में सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इनकी परेशानी को देखते हुए जिज्ञासा ट्रस्ट ने आज देहरादून में कई जरूरतमंदों को कम्बल बांटे। आज जिज्ञासा ट्रस्ट की तरफ से ठंड और शीतलहर को देखते हुए कई … Read more

अब पाठ्यक्रम में ये लोकभाषाएं भी होंगी शामिल, लेखन कार्यशाला आयोजित

उत्तराखंड राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप राज्य की लोकभाषाओं को शामिल किया जा रहा है। राज्य की लोकभाषाएँ गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी एवं रं शीघ्र ही पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगी। इन लोकभाषाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में … Read more

प्रसिद्ध विज्ञान लेखक देवेंद्र मेवाड़ी ने बच्चों को कराई कालयात्रा,वन्यजीवों के संरक्षण का दिया संदेश

भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सभागार में आयोजित एक समारोह में आज सुप्रसिद्ध विज्ञान संचारक और लेखक देवेंद्र मेवाड़ी ने स्टोरी टेलिंग सत्र के दौरान बच्चों को कहानी, गीतों व संस्मरणों के माध्यम से वन्यजीवों और प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक किया। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सभागार में बाल गंगा प्रहरियों के विंटर कैंप … Read more

नए भारत के निर्माण में शिक्षकों और छात्रों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: धामी

नए भारत के निर्माण में शिक्षकों और छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है।हम सभी को गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करना चाहिए,तभी भगवान भी हमसे प्रसन्न रह सकते हैं। यह बात आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कौलागढ़ देहरादून में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित … Read more

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हेतु शिक्षा अधिकारियों का हुआ अभिमुखीकरण,निदेशक को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के आलोक में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु शिक्षा अधिकारियों की अभिमुखीकरण कार्यशाला दिनांक 27 दिसंबर 2023 को निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा, उत्तराखंड के सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला में राज्य के सभी खण्डशिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्रारंभिक और मुख्यशिक्षा अधिकारी सहित मंडलीय अपर निदेशक, और मुख्यालय के … Read more