नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

Tasifa honoured for selection in Navodaya vidyalaya

देहरादून, 23 मई, 2026। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नया गाँव, देहरादून में विद्यालय की छात्रा तासिफ़ा का राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय हेतु प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डायट देहरादून के प्रभारी  प्राचार्य विपिन भट्ट तथा   संकाय सदस्य अरुण थपलियाल उपस्थित रहे।

प्रधानाध्यापक अरुण मिश्रा द्वारा सभी का स्वागत किया गया व विद्यालय में मेधावी छात्र छात्राओं की उपलब्धियों के विषय मे बताया गया।इस अवसर पर डायट प्राचार्य द्वारा तासिफ़ा को पुरस्कृत किया गया।छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रा तासिफ़ा के माता पिता भी उपस्थित थे।  बेटी का चयन होने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक अरुण मिश्रा  व विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

डायट प्राचार्य विपिन भट्ट ने अपने उदबोधन में कहा कि विद्यालय   द्वारा अबेकस, गणित विज़ार्ड अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है  यह हर्ष का विषय है। अरुण थपलियाल ने कहा कि छात्रा तासिफ़ा की उपलब्धि अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा समस्त अभिभावकों ने उसे बधाई प्रेषित की है।

Leave a Comment

Exit mobile version