हर घर तिरंगा अभियान : डायट देहरादून और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली में हुआ ये आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जगह-जगह सरकारी संस्थानों में तिरंगा यात्रा व जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डायट देहरादून और राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली देहरादून में तिरंगा यात्रा व जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

Har ghar tiranga abhiyan at diet dehradun and augic saura saroli

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) देहरादून में निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल, संयुक्त निदेशक आशा पैन्यूली व  प्राचार्य राम सिंह चौहान के मार्गदर्शन में अभूतपूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे नर्सरी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी कुछ कदम ही सही पूरे उत्साह से साथ दिया उनमें वाकई भारत के उज्ज्वल भविष्य की थाह नजर आई।

देशभक्ति गीत, नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।घर घर तिरंगे के संदेश को जन जन तक पंहुचाने का प्रयास किया गया।देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने का संकल्प लिया गया।

एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी इस तिरंगा यात्रा  में अरुण थपलियाल ,प्रणय बहुगुणा, डा0 विजय रावत, विपिन भट्ट, सुनीता बडोनी, सुनीता अधिकारी, प्रियंका तोमर, विनीता सुयाल संध्या कठैत ,गायत्री सहगल, सुमति रावत, शशि पोखरियाल, आशुतोष सेमवाल, डी0एल0एड0 प्रशिक्षुगण,सेवारत प्रशिक्षण में आये शिक्षक,शिक्षिकाओं , डायट परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली में जागरूकता अभियान भी चलाया

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सोडा सरोली देहरादून में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा के साथ-साथ जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबाबू विमल द्वारा तिरंगे से संबंधित विस्तृत इतिहास की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई।

इस अवसर पर वन विभाग से आए कर्मियों ने भी छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा चलाया जाए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत गठित स्टैंडर्ड्स क्लब द्वारा भी विद्यालय स्तरीय हर घर तिरंगा क्विज का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामबाबू विमल द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के उत्पादों में गुणवत्ता के महत्व पर विस्तार से अपनी बात रखी गई।

क्लब प्रभारी दरबान सिंह भंडारी तथा क्लब के सदस्य श्रेया भंडारी, दिया तथा नंदिनी जुयाल द्वारा क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

हर घर तिरंगा क्विज प्रतियोगिता में परीक्षक के रूप में प्रदीप बहुगुणा तथा अनिरुद्ध मंमगाई ने योगदान दिया।

क्विज प्रतियोगिता में श्रेया भंडारी प्रथम, दिया द्वितीय, अंशिका मनवाल तृतीय तथा हिमांशी चतुर्थ स्थान पर रहे। क्लब प्रभारी दरबान सिंह भंडारी ने बताया कि इन विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment

%d