बाल शोध मेले में हुआ बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन

देहरादून ,16 मार्च – उच्च प्राथमिक स्तबालशोध मेला -2026 ब्लॉक रायपुर का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा देश की जानी -मानी स्वयंसेवी संस्था अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन देहरादून के सौजन्य से फ़ाउंडेशन के परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इसमें प्रतिभागी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने अपनी अकादमिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया ।

bal shodh mela of raipur Dehradun

ज्ञातव्य है बाल शोध एक विशेष शिक्षण प्रक्रिया है जिसमें चुने गए विषय में सीखने के प्रतिफलों और शिक्षण अभ्यास को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के सहयोग से बच्चे खोजबीन विधि द्वारा अपने सीखे हुए को प्रस्तुत करते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन में ब्लॉक समन्वयक चन्द्रकला भण्डारी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया फिर फ़ाउंडेशन के संदर्भदाता द्वारा बालशोध की प्रक्रिया और शिक्षण का सदर्भ रखने के साथ बालशोध मेले के आज के आयोजन के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। इस बाल शोध मेले में इस बार उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाये जाने वाले दो विषयों सामाजिक विज्ञान और हिन्दी पर आधारित प्रोजेक्ट्स पर केन्द्रित काम बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए ।मेले में ब्लॉक रायपुर के 13 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के स्टाल के साथ अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन द्वारा सोशल स्टडी और हिन्दी के कार्नर भी बनाये गए जो आगंतुकों के आकर्षण के केंद्र रहे ।

डायट प्राचार्या हेमलता उनियाल और जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा प्रेमलाल भारती ने भी इस मेले को देखा तथा बच्चों से उनके प्रोजेक्ट्स पर बात की और बच्चों और शिक्षकों के प्रयासो की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान के लिए फ़ाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया ।प्रतिभागी विद्यालयों को उनके प्रयासों की सराहना के साथ प्रशस्ति पत्र का वितरण फ़ाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीडर रबीन्द्र सिंह जीना और प्रभारी डायट प्राचार्या द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।

उल्लेखनीय है कि  डायट प्राचार्या ने इस प्रकार के आयोजनों को सीखने -सिखाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए अगले वर्ष से प्रत्येक तिमाही में सभी विद्यालयों की तैयारी के साथ इस आयोजन को करने का संकल्प व्यक्त किया है।

Leave a Comment