विपुल मैंदोली की हुई  भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

अब तक प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रहे लोकप्रिय युवा उद्यमी और राजनेता विपुल मैंदोली भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

vipul maindoli is now president of bjym

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुमोदन के उपरांत देहरादून निवासी प्रसिद्ध आर्किटेक्ट विपुल मैंदोली को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

संघर्ष की मिसाल है विपुल का सफर

विपुल मैन्दोली का जन्म जनपद चमोली के सुदूरवर्ती विकासखण्ड नंदानगर के ग्राम फाली में हुआ। सरकारी विद्यालयों से प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त डी0आई0टी0 से बी0 आर्क उपाधि हासिल कर आर्किटेक्ट बने। पढने में होनहार विपुल मैन्दोली ने सरकारी नौकरी का मोह छोडकर खुद उद्यमी बनकर डिजायन स्टूडियो आर्किटेक्ट फर्म बनायी और प्रधान आर्किटेक्ट के रूप में कई सरकारी एवं प्राईवेट निर्माण में आर्किटेक्ट की भूमिका निभाई।आज इनकी फर्म्स कई लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है।

विपुल मैंदोली छात्र जीवन से ही एक मेधावी छात्र के रूप में जाने जाते रहे हैं,इनके पिता डा. भगवती प्रसाद मैंदोली राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तराखंड के स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विपुल मैन्दोली इससे पूर्व देहरादून जनपद भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा रह चुके हैं। वर्तमान में वे प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा पद का दायित्व संभाल रहे थे। उनकी प्रखर वक्ता,कार्यकुशलता, ईमानदारी, कर्मठता, स्वच्छ छवि एवं पार्टी हेतु सर्मपण और सांगठनिक कुशलता ने ही आज उन्हें प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के पद तक पहुंचाया है।

माता – पिता से मिली प्रेरणा

विपुल को शिक्षा में उत्कृष्टता का रास्ता उनके शिक्षक पिता ने दिखाया, तो राजनीति और समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें उनकी माताजी से मिली। उनकी माताजी कई बार भा0ज0पा0 महिला मोर्चा विकासखण्ड घाट की मण्डल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चमोली, प्रदेश कार्यालय प्रमुख, उत्तराखंड आदि पदों पर रह चुकी हैं। साथ ही विकासखण्ड घाट चमोली की ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।

विपुल ने यह दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पार्टी अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार , युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, सभी वरिष्ठ नेताओं और शुभचिन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विश्वास दिलाया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूर्ण समर्पण भाव से निभाने का प्रयास करेंगे।

विपुल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी एवं युवाओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है। शुभचिन्तकों का बधाई हेतु तांता लगा है।

Leave a Comment

Exit mobile version