यहां विद्यालय प्रबंधन समिति ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर पेश की मिसाल

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षिक प्रगति के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति से उनके अभिभावकों का अवगत कराया गया। सभी अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की … Read more

G-20 फाउण्डेशन लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी प्रदर्शनी पुणे में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड की धूम

पुणे में आयोजित G-20 फाउंडेशन लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न महानुभावों द्वारा अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की गयी। आज प्रमुख रूप से अन्नपूर्णा देवी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, श्री दीपक बसंत कुमार शिक्षा मंत्री पूणे सहित विभिन्न प्रदेशों के शिक्षा सचिवों एवं विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों द्वारा उत्तराखण्ड की प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की प्रशंसा एवं सराहना की गयी।

एफ एल एन राज्यस्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी में छाए शिक्षकों के प्रदर्श, राष्ट्रीय स्तर पर पुणे में करेंगे प्रतिभाग

समग्र शिक्षा उत्तराखंड तथा एस. सी.ई.आर.टी. उत्तराखंड द्वारा दिनांक 12 जून 2023 को राज्य स्तरीय निपुण भारत मिशन प्रदर्शनी का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन राज्य मुख्यालय आमवाला देहरादून में किया गया। प्रदर्शनी में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) हेतु निपुण भारत भिशन के अंतर्गत उत्तराखंड में किये जा रहे कार्यों एवं इस हेतु निर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया। राज्य के सभी तेरह जनपदों के चालीस से अधिक प्रतिभागी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी में स्वनिर्मित सामग्री के साथ प्रतिभाग किया।

Exit mobile version