व्यावसायिक शिक्षा पर एनसीईआरटी की पुस्तक कौशल बोध हुई तैयार, उत्तराखंड के मनोज हैं सहलेखक…

भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में आमूल चूल सुधारों की आधारशिला रखने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन पूरे देश में चरणबद्ध रूप से हो रहा है। इस नई शिक्षा नीति में 21वीं सदी के कौशलों व्यावसायिक शिक्षा व मूल्यों की शिक्षा आदि पर विशेष जोर दिया है इन्हीं अनुशंसाओं के अनुरूप विभिन्न संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तकों का निर्माण किया जा रहा है।

Ncert launched kaushal bodh on vocational education, dr manoj shukla contributed as
व्यावसायिक शिक्षा हेतु पुस्तक

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  में व्यावसायिक शिक्षा को उच्च प्राथमिक स्तर से ही प्रारम्भ किए जाने की अनुशंसा की गई है। इससे विद्यार्थियों को व्यावसायिक कार्यों की एक व्यापक श्रंखला से परिचित कराया जाएगा जो उन्हें माध्यमिक स्तर मे अपनी पसंद के व्यवसाय में क्षमताएं प्राप्त करने के लिए मंच प्रदान करेगा और लाभकारी रोजगार की दिशा में भी सार्थक सिद्ध होगा।

इस हेतु देश मे व्यावसायिक शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यचर्या क्षेत्र समूहः व्यावसायिक शिक्षा का गठन किया गया था। जिसका प्रमुख कार्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के आलोक में देश के लिए कक्षा 6 से 12 तक के लिए व्यावसायिक शिक्षा का पाठ्यक्रम एवं शिक्षण अधिगम सामग्री जैसे पाठ्यपुस्तकें,गतिविधि एवं अभ्यास पुस्तिकाएं आदि का निर्माण करना निर्धारित किया गया।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या क्षेत्र समूहः व्यावसायिक शिक्षा के द्वारा प्राथमिक से माध्यमिक स्तर के लिए व्यावसायिक शिक्षा का पाठ्यक्रम तैयार किया गया। 

इसके प्रथम चरण में राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में नियामक संस्था राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के लिए पाठयपुस्तक ‘कौशल बोध’ का लेखन करवाया है।

उत्तराखंड के मनोज हैं पुस्तक के सहलेखक

डा. मनोज कुमार शुक्ला

गौरव की बात है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के संकाय सदस्य डा. मनोज कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय स्तर की इस पुस्तक के लेखन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

डा. मनोज कुमार शुक्ला राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड में संकाय सदस्य हैं, जो कई पाठयपुस्तकों के लेखन, प्रशिक्षण साहित्य निर्माण, शोध कार्य व शिक्षक प्रशिक्षण में  योगदान का दीर्घ अनुभव रखते हैं।

यहां से डाउनलोड कर सकते हैं पुस्तक

‘कौशल बोध ‘ नामक यह पुस्तक एनसीईआरटी की अधिकृत वेबसाइट पर भी डिजिटल रूप में उपलब्ध है। कक्षा 6 हेतु उपलब्ध इस पुस्तक को एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट  के लिंक https://ncert.nic.in/textbook.php से डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment

Exit mobile version